5 साल रिलेशन के बाद अर्जुन-मलाइका का हुआ ब्रेकअप?; एक्टर की पोस्ट पर फैंस ने उठाए सवाल

मुम्बई,  बॉलीवुड के सबसे हाॅट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कपल के वेकेशन फोटोज काफी वायरल होते हैं। दोनों अपने रिश्ते को खुलकर दुनिया के सामने रखते हैं। लेकिन अब हाल ही में एक खबर आ रही है, जिसे सुनकर अर्जुन और मलाइका के फैंस हैरान हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका का रिलेशन टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। जिसकी वजह अर्जुन कपूर का दिल कहीं और लगना है।

अर्जुन ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

बता दें कि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात पर रिएक्ट नहीं किया है। इसी बीच अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख फैंस को ब्रेकअप की खबरों पर यकीन होने लगा है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर दोनों के ब्रेकअप पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, अर्जुन कपूर ने कचरे से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कचरा, एक ऐसी चीज जिस पर इस दुनिया में हम हमेशा से भरोसा कर सकते हैं। वहीं, इससे पहले  मलाइका अरोड़ा ने बदलाव से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। मलाइका और अर्जुन की इस तरह की पोस्ट देख फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं।

कुशा कपिला और अर्जुन कपूर का रिलेशन

इतना ही नहीं, कुशा कपिला संग अर्जुन कपूर की नजदीकियों की खबरें भी सामने आ रही थीं। इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए, कुशा ने कंफर्म किया कि उन्हें लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अर्जुन कपूर और उनके बीच कोई रिलेशन नहीं है। उनके बयान के बाद शनिवार सुबह अर्जुन कपूर ने ये पोस्ट शेयर किया, जिसे उनके ब्रेकअप की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही कुशा कपिला और जोरावर सिंह अहलूवालिया अलग हुए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?