6 लाख रुपए नगदी के साथ 2 नक्सली गिरफ्तार; 11 पासबुक बरामद, हर खाते में जमा करने थे हार्डकोर नक्सली मल्लेश के पैसे

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 6 लाख रुपए नगदी के साथ दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों माओवादियों के पास से अलग-अलग बैंक के कुल 11 पासबुक भी बरामद किए गए हैं। ये सारे पासबुक अलग-अलग व्यक्तियों के नाम के हैं। बताया जा रहा है कि, ये सारे रुपए हार्डकोर नक्सली कमांडर मल्लेश के थे। जिसने अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे डलवाने के लिए अपने संगठन के सदस्यों को दिए थे। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

दरअसल, बीजापुर थाना और DRG के जवान महादेव घाट पर आने -जाने वाली वाहानों की तलाशी ले रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक भी पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि, जवानों ने दोनों को दबोच लिया। पूछ्ताछ में दोनों ने अपना नाम गजेंद्र माड़वी (23) और लक्ष्मण कुंजाम बताया। ये दोनों बासागुड़ा थाना इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली।

इनके पास से एक बैग में 6 लाख रुपए नगदी और 11 पासबुक बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने इन पैसों के बारे में पूछा तो दोनों ने बताया कि, यह पैसे नक्सली मल्लेश के हैं। उसने कुल 8 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाने के लिए दिए थे। जिसमें लगभग 1 लाख 86 हजार रुपए हम दोनों के कुल 4 खातों में जमा करवा दिए गए हैं। बाकी के बचे 6 लाख रुपए कुछ दिन रुककर जमा करने की प्लानिंग थी।

इस बैंक खाते में जमा किए गए पैसे
गिरफ्तार नक्सली लक्ष्मण कुंजाम के पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार और यूनियन बैंक में 48 हजार रुपए जमा किए हैं। इसके अलावा गजेंद्र मंडावी कर SBI में 38 हजार और सेंट्रल बैंक में 50 हजार रुपए डाले गए हैं। बीजापुर SP आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि, हमने नक्सलियों की सप्लाई चेन तोड़ी है। गिरफ्तार नक्सलियों से और भी कई खुलासे हुए हैं।

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम