ELECTION; पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में 53 ब्लाकों की पंचायतों के लिए मतदान जारी

*60,203 उम्मीदवार पंच, 14, 646 उम्मीदवार सरंपच के लिए लड़ रहे चुनाव, 4587 उम्मीदवार जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव में

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 53 ब्लाकों की पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। मंगलवार को इसका परिणाम घोषित हो जाएगा।

सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। वहीं, बस्तर संभाग में सुबह 6.45 शुरू हुआ मतदान दो बजे तक मतदान चलेगा। नगरीय निकाय के विपरित ग्राम सरकार के लिए मत पत्रों के माध्यम से चुनाव हो रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को मतपत्रों को लेकर मतदान कर्मियों को केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था। प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। साथ ही मतदान कराने वाले कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया है।

पहले चरण के लिए 9873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 4587 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 702 प्रत्याशी मैदान में हैं।राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पहले चरण के मतदान में प्रदेश के सबसे ज्यादा मतदाता बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लाक में दो लाख 79 हजार 007 हैं। इसके बाद रायपुर के आरंग ब्लाक में दो लाख 23 हजार 644 मतदाता हैं।

  • Related Posts

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां