FIRE;नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत, 7 शवों की नहीं हो पाई पहचान, 6 आहतों का इलाज जारी

पणजी, उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन से चार पर्यटक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लगी। अग्निशमन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रात भर बचाव कार्य में जुटी रहीं। 

उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर और 7 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में पर्यटकों का सीजन चल रहा है। यह आग आधी रात के बाद अर्पोरा गांव में स्थित लोकप्रिय पार्टी स्थल ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी। यह नाइट क्लब पिछले साल ही खुला था।

 किचन के आस-पास मिला लाशों का ढेर

गोवा के पुलिस के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि आग ग्राउंड फ़्लोर पर किचन एरिया के आस-पास लगी थी। आग आधी रात के आस-पास लगी। अब इस पर काबू पा लिया गया है। आलोक कुमार ने आगे कहा कि ज़्यादातर लाशें किचन के आस-पास मिलीं, जिससे पता चलता है कि पीड़ित क्लब में काम करते थे।

हादसे के बाद कैसा था मंजर

नॉर्थ गोवा के अरपोरा के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जब मैं घर जा रहा था, तो मैंने एक धमाका सुना। बाद में, हमने एम्बुलेंस को मौके पर आते देखा। जब हम उस जगह पर पहुंचे, तो हमने देखा कि घटना पहले ही हो चुकी थी।

 सीएम प्रमोद सांवत बोले करेंगे कार्रवाई

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि हम क्लब प्रबंधन के साथ-साथ उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के बावजूद इसे संचालित करने की अनुमति दी” उन्होंने आगे कहा कि हम इस घटना की विस्तृत जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुयये देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

  • Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां