भारत की लगातार छठी जीत; वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया, डिफेंडिंग चैंपियन 129 पर ऑलआउट

लखनऊ, एजेंसी, भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है। टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी।लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। 230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इंग्लिश बैटर भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाते नजर आए। मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आया भारत
इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। टीम सभी 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 पर है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम 10वें नंबर पर ही है। टीम को 6 में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है।

अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड ने पावरप्ले में गंवाए 4 विकेट
230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही। 4 ओवर में टीम ने 26 रन बना लिए थे, मोहम्मद सिराज के 2 ओवर में तो 18 रन बन गए। लेकिन 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार गेंदों पर डेविड मलान और जो रूट के विकेट लेकर भारत को ब्रेक-थ्रू दिलाया।

बुमराह के बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी बॉलिंग करने आ गए। उन्होंने ओवर में 3 रन दिए, अगला ओवर मेडन रहा। स्पेल कंटीन्यू कर रहे शमी ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। 9वां ओवर में बुमराह ने फिर मेडन फेंका और 10वें ओवर की पहली गेंद पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया।

4 ओवर में 26/0 से इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 40 रन पर 4 विकेट हो गया। शमी और बुमराह ने दोनों ने 2-2 विकेट लिए। बेयरस्टो ने 14 और मलान ने 16 रन बनाए, वहीं रूट और स्टोक्स तो खाता भी नहीं खोल सके।

भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्डकप में सबसे छोटा टारगेट दिया, रोहित की फिफ्टी
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन पर बनाए। यह भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 1999 में बर्मिंघम के मैदान पर 8 विकेट पर 232 रन बनाए थे।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। भारतीय टीम से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली। उनसे पहले, शुभमन गिल 9, विराट कोहली 0 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लिश टीम से डेविड विली ने तीन विकेट लिए। आदिल रशीद और मार्क वुड ने 2-2 विकेट लिए।

रोहित शर्मा के 18 हजार रन पूरे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार रन पूरे हो गए हैं। रोहित ने 457वीं पारी में यह अचीवमेंट हासिल की है। वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हो गए। इस क्लब में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्राविड़ और सौरव गांगुली के नाम हैं।

रोहित-राहुल ने संभाली भारतीय पारी, अय्यर खराब शॉट पर आउट; रोहित DRS से बचे
पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने संभलकर बल्लेबाजी की। टीम ने बीच के 20 ओवर में 96 रन बनाए और श्रेयस अय्यर का विकेट भी गंवाया। 

भारत-इंग्लैंड मैच के रोचक फैक्ट

  • केएल राहुल ने 25 सौ रन पूरे कर लिए हैं। वे सबसे कम पारियों में 2500 रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स की सूची में शिखर धवन (60 पारी) के बाद दूसरे नंबर पर रहे।
  • रोहित शर्मा मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने विराट कोहली (354 रन) को पीछे छोड़ा।
  • रोहित शर्मा ने इस साल एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित बतौर कप्तान एक साल में 1000+ रन बनाने वाले छठे कप्तान बने। कोहली तीन बार (2017, 2018, 2019) ऐसा कर चुके हैं। धोनी (2008, 2009) और सौरव गांगुली (2000, 2002) ने दो बार ऐसा किया है। सचिन तेंदुलकर (1997) और अजहरुद्दीन (1998) एक-एक बाद यह कारनामा कर चुके हैं।
  • कोहली 32 मैच के वर्ल्ड कप करियर में पहली बार जीरो पर आउट हुए हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप में भी कभी जीरो पर आउट नहीं हुए थे।
  • गिल 9 रन बनाकर आउट हुए। इस वर्ल्ड कप के 4 मैचों में पहली बार ऐसा हुआ, जब गिल डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सके।
  • रोहित वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। रोहित के नाम 20 छक्के हो गए, जबकि वॉर्नर के 19 सिक्स हैं। रोहित ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।
  • भारत की कप्तानी करते हुए रोहित ने 100वां इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने अपनी कप्तान में खेले 99 में से 73 मैच जीते हैं, जबकि 23 में हार मिली। रोहित 100 या इससे ज्यादा मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले भारत के 7वें कप्तान बने हैं। एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा 332 मैचों में कप्तानी की है।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    अहमदाबाद, भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी…

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    8 मार्च को वर्तमान विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा ये तय हो चुका है। भारत वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। वही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?