ELECTION; वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, अंगुली में लगी अमिट स्याही दिखाने पर मिलेगी सात हजार की छूट, 25 नवंबर तक मिलेगा लाभ

रायपुर, आटोमोबाइल कंपनियों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान को लेकर अनोखा तरीका अपनाया गया है। आटोमोबाइल संस्थानों द्वारा स्पेशल रूप से दोपहिया में एक हजार से दो हजार रुपये और चारपहिया में तीन हजार से सात हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।

मनपसंद दोपहिया या चारपहिया लेने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ पाने के लिए मतदाता परिचय पत्र के साथ ही अंगुली में लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। कंपनियों का यह आफर 17 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक चलेगा। मतदान करने वाले उपभोक्ता इन आफरों का फायदा उठा सकते है।

एसेसरीज निशुल्क दिए जाएंगे

आकर्षक छूट के साथ ही कुछ कंपनियों द्वारा दोपहिया की खरीदारी करने वाले मतदाताओं को एक हजार रुपये तक के एसेसरीज निशुल्क दिए जाएंगे। रायपुर आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन(राडा) के सचिव कैलाश खेमानी ने बताया कि लोगों को मतदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करना ही हमारा उद्देश्य है। सभी मतदाताओं को चाहिए कि वे अपने मतदान का प्रयोग करें।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कर रहे प्रयास

कैलाश खेमानी ने बताया कि होंडा दोपहिया में एक से दो हजार रुपये तक की छूट और सिएट्रान कार में तीन से सात हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। राजधानी आटो केयर के संचालक सुनील धुप्पड़ ने भी कहा कि इन आफरों का उद्देश्य यही है कि उपभोक्ता मतदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…