ELECTION; चुनाव कराने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए दल, नौ हजार कर्मचारी करायेंगे मतदान

रायपुर, विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान प्रक्रिया पूरी कराने जिले के सभी 1878 मतदान केन्द्रों के लिए आज मतदान दल बीटीआई ग्राउंड परिसर और इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर सेजबहार के वितरण केन्द्रों से मतदान सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने अन्य रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान दलों को रवाना किया। मतदान दलों में 8 हजार 161 मतदान कर्मी एवं लगभग डेढ़ हजार रिजर्व मतदान कर्मी जिले में मतदान संपन्न करायेंगे। जिले की सातों विधानसभाओं में मतदान के लिए कुल 3 हजार 413 वैलेट यूनिट, 2120 कंट्रोल यूनिट और 2296 वीवी पेट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। मतदान के लिए 3 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

आज सुबह वितरण केन्द्रों से मतदान दलों में शामिल पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी को जरुरी सामग्रियों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए वाहनों से रवाना किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल की मौजूदगी में सभी मतदान केन्द्रों के लिए सुरक्षा बल भी रवाना हुए। दूरस्थ मतदान केन्द्रों के मतदान दलों को पहले रवाना किया गया। जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी पहंुच चुके है। 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए 147 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नौ सौ से अधिक मतदान केन्द्रों को वेब कॉस्टिंग के अधीन रखा गया है। जहां की हर गतिविधि सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…