T20; स्टेडियम पहुंचने के लिए दर्शकों को वाहन पार्क कर एक किमी चलना होगा पैदल, पार्किंग और रूट चार्ट जारी

रायपुर,  एक दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में भारत और आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का चौथे मैच खेला जाएगा। इस दौरान क्रिकेट मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के सुगम व सुरक्षित आवागमन और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है। पार्किंग से स्टेडियम तक पहुंचने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को एक किलोमीटर तक पैदल चलना होगा। एक दिसंबर को नवा रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम व भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शाम चार बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

यहां अपने वाहन कर सकेंगे पार्क

– रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से साई अस्पताल रोड होकर साई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल जाना होगा।

– बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

– बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

– धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केंद्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर साई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

– दुर्ग व राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड-01 होकर पचपेढ़ी नाका- लालपुर- माना- तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसाईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

– महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

यह ले जाना प्रतिबंधित

  • शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।
  • माचिस, लाइटर, लेजर लाइट, पटाखा, इत्यादि अग्नि सामग्री।
  • चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के, आलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक, एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।
  • पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री
  • लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत।
  • व्यक्तिगत महिला पर्स के अलावा और कोई भी बैग नहीं।
  • खाने पीने की वस्तुएं, टिफिन डिब्बा, थैला इत्यादि। स्टेडियम अंदर यह ले जा सकते हैं
  • कैमरा के साथ फोन।
  • छोटे निजी कैमरा।
  • महिलाओं का मेकअप सामान।
  • परफ्यूम, लिक्विड नेल पालिस।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति