Crime; 2 करोड़ 76 लाख का गांजा जब्त, ट्रक में चावल के नीचे छुपाकर कर रहे थे तस्करी

महासमुंद,  छत्तीसगढ़ पुलिस ने महासमुंद जिले में नशे के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई है. पिथौरा पुलिस और सायबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर भारी मात्रा में गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है. पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 2 करोड़ 76 लाख रुपये आंकी गई है.

जानकारी के मुताबिक पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रक क्रमांक CG 04 JC 2783 में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे 53 टप्पा सेवईया के पास घेराबंदी की थी, इसी दौरान तस्करों को पुलिस की घेराबंदी के बारे में भनक लग गयी. जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी ट्रक हाइवे पर मौजूद एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रक में खंडा चावल के नीचे गांजा छुपाकर ले रहे थे, जब पुलिस कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए. मामले में पिथौरा पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

गौरतलब है कि महासमुंद में पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, इससे पहले पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी करते तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने दोनों मामलों में 110 किलो गांजा जब्त किया था. जिसकी बाजार में कीमत 55 लाख रुपए आंकी गई है. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    नई दिल्ली, पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में एक ताकतवर ब्यूरोक्रेट थे और कई बड़े घोटालों में आरोपी हैं। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से गुहार…

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया…

    You Missed

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी