CG CM; छत्तीसगढ़ में CM पर सस्पेंस बरकरार, जेपी नड्डा से मिलीं तेज तर्रार नेत्री रेणुका सिंह

नईदिल्ली, एजेंसी, छत्तीसगढ़ की भरतपुर-सोनहत सीट से विधायक का चुनाव जीतने वालीं भाजपा नेत्री रेणुका सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंची. दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक मुलाकात चली. सीएम फेस को लेकर अभी एलान नहीं हुआ है, इस बीच ये मुलाकात हो रही है. बता दें कि रेणुका सिंह का नाम छत्तीसगढ़ के सीएम पद के दावेदारों में लिया जाता है.

बीजेपी चुनाव में बिना किसी चेहरे के उतरी थी. वहीं, 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद अब तक चार दिन बीत चुके हैं लेकिन सीएम के चेहरे को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है. विपक्षियों ने तंज कसने शुरू कर दिए हैं लेकिन बीजेपी अब तक कोई फाइनल चेहरा सामने लेकर नहीं आ पाई है. उधर, दिल्ली में जेपी नड्डा का घर ‘पावर सेंटर’ बना हुआ है. य़हां बैठकों और मुलाकातों का दौर जारी है.

इन नामों पर भी है चर्चा
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रेणुका सिंह के चेहरे पर चर्चा चल रही है. वहीं माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार नए चेहरे को मौका दे सकती है. अरुण साव और रेणुका सिंह दोनों ही लोकसभा सांसद रहे हैं. विधायक का चुनाव जीतने के बाद दोनों से ही सांसद के पद से इस्तीफा देने को कहा गया था. दोनों ने अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है. 

एक नजर रेणुका सिंह के राजनीतिक करियर पर
अगर बीजेपी रेणुका सिंह के चेहरे पर मुहर लगाती है तो वह राज्य की पहली महिला सीएम होंगी. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में बड़ा आदिवासी चेहरा मानी जाती हैं. उन्होंने कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो को भरतपुर-सोनहत से हराया है. वहीं, उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो 1999 में पहली बार पंचायत चुनाव जीतकर उनकी राजनीति में एंट्री हुई थी. चार साल बाद 2003 में वह विधायक निर्वाचित हुईं, अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए 2008 में फिर विधायक चुनी गईं. 2019 में उन्होंने संसद का सफर तय किया. उन्हें जनजातीय मामलों की जिम्मेदारी देते हुए राज्य मंत्री बनाया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…