POLITICS; अमरटापू धाम मेले के लिए हर साल दिए जाएंगे 10 लाख रुपए, सीएम साय ने की घोषणा

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 267वीं जयंती के अवसर पर अमरटापू धाम, मोतिमपुर, जिला मुंगेली में आयोजित गुरु पर्व मेला कार्यक्रम को फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने पर सभी से क्षमा मांगी।

सीएम साय ने इस मेला का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के जीवन दर्शन और समरसता के संदेश का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से बाबा गुरूघासीदास के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। अमरटापू धाम, मोतिमपुर में सन् 1996 से प्रतिवर्ष गुरुघासी जयंती पर गुरुपर्व मेला का आयोजन होता आ रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए.। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा गुरू घासीदास जी का जयकारा लगाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज यहां नहीं आ पाए लेकिन मुझे इस वादे के साथ भेजे हैैं कि अगले वर्ष वे जरूर आएंगे। शर्मा ने कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री को फोन करके लाउड स्पीकर से सभी लोगों को उनके उद्गार सुनाई। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणा के संबध में कहा कि अगले वर्ष से 10 लाख रूपए की राशि इस मेले के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मंच पर क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक, कार्यक्रम के संयोजक मंडल के पदाधिकारी और पद्मश्री उषा बारले भी कार्यक्रम में उपस्थित थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…