ATTENTION; खेत में लगे धान की फसल को हार्वेस्टर से काटकर ले गए चोर, थाने में शिकायत

बिलासपुर,  किसान की खेत से खड़ी धान की फसल को रातों-रात हार्वेस्टर मशीन से काटकर चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत कोनी थाना में की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई हैं। किसान ने खेत में लगे धान को चुरा ले जाने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।

जब वह पहुंचा तब खेत के चारों ओर सिर्फ पैरा बिखरा हुआ मिला। इसे देख किसान के होश उड़ गए। इस बार भी उन्होंने अपने खेत में धान की फसल लगाया था। धान पककर तैयार होने के बाद कटवाने की तैयारी में ही थे। 15 दिसंबर को किसान बंसीलाल अपने फसल को देखने के लिए खेत पहुंचा। तब खेत से धान चोरी हो गई थी। खेत के चारों ओर सिर्फ पैरा बिखरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर ने हार्वेस्टर मशीन से खेत में लगे धान को चुपचाप काटकर ले गया है। चार दिनों तक किसान आसपास धान की चोरी किये जाने वाले आरोपी का खोजबीन करते रहा। लेकिन खेत की धान चोरी किसने की इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाईं। इसके बाद किसान ने कोनी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हार्वेस्टर मालिकों से पूछताछ करेगी पुलिस

पीड़ित किसान की शिकायत पर कोनी पुलिस मामले की जांच शुरू कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मामले में पुलिस ने आसपास के हार्वेस्टर मशीन मालिकों से पूछताछ करेगी। वहीं खेत में खडे फसलों को हार्वेस्टर से काटकर चोरी किए जाने के मामले से आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। इस तरह के मामले को सामने आने से किसानों में भी चिंता का विषय बना हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं !, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को याद दिलाई जिम्मेदारी

    नईदिल्ली, एजेंसी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर शुरू…

    CRIME; ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे…’, मुंगेली कोर्ट में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा, CJM को दी जान से मारने की धमकी

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के एक आरोपी ने जमकर हंगामा किया। ट्रक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतराम राजपूत ने कोर्ट में…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत