NAXALITE; एक साथ 10 नक्सली गिरफ्तार, आगजनी की घटना में शामिल थे

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक साथ 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नक्सली आगजनी घटनाओं में शामिल थे।

मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर की रात्रि में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ 230 वीं बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जवानों को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी क्षेत्र हुर्रेपाल और बेचापाल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी-कामालूर एलओएस कमांडर सोनू ओयाम के साथ करीब 20-25 नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना मिली। इसके बाद जवानों की टीम ग्राम बेचपाल, हुर्रेपाल एवं गहनार की ओर रवाना हुई। पुलिस पार्टी को देखकर कुछ व्यक्ति भागने व छिपने लगे। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर दस नक्सलियों को पकड़ा गया। ये सभी 23 नवंबर को भांसी में निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग लगा दी थी। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जवानों ने इन नक्सलियों को गिरफ्तार

पकड़े गए नक्सलियों में मोती ओयाम निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर बीजापुर (बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य), कारू कड़ती निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य), छोटू हेमला निवासी बेचापाल गांडूकलपारा थाना मिरतुर बीजापुर (बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य), राजेष कड़ती निवासी बेचापाल स्कूलपारा थाना मिरतुर बीजापुर( बेचापाल पंचायत मिलिषिया सदस्य), सोमारू ओयाम निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल पंचायत मिलिषिया सदस्य), सुनिल माड़वी हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर), माड़का लेकाम हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया सदस्य), आयतु उर्फ सूपा हुर्रेपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य), कोया हेमला हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य), बचलू मड़काम हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य) शामिल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AACTION; 5 लाख रुपए की कॉस्मेटिक सामग्री समेत 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल जब्त, तीन उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    0 बिना वैध अनुज्ञप्ति कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर की टीम ने बिना वैध निर्माण…

    SC;माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं !, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को याद दिलाई जिम्मेदारी

    नईदिल्ली, एजेंसी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर शुरू…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत