Agricultural University; विचार गोष्ठी में युवाओं ने प्रस्तुत की 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना

रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक विकसित भारत के भावी स्वरूप पर विजनरी डाक्युमेंट ‘‘विकसित भारत मिशन @ 2047’’ के परिपेक्ष्य में ‘‘कृषि-शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार एवं विकास की भूमिका’’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में रायपुर मुख्यालय में संचालित कृषि महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यलय में अध्ययनरत छात्रों ने आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक विकसित भारत के भावी स्वरूप एवं कार्ययोजना के संबंध में विचार व्यक्त किये और 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना की।

भारत सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरण, सुशासन सहित स्थाई विकास के भावी स्वरूप एवं उसका रोड मेप तैयार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा चर्चा, परिचर्चा, भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर, रैली एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त किये गये विचारों को ‘‘Ideas from Youth for Viksit Bharat @ 2047’’ वेब पेज पर अपलोड किया जाना है। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने की।
विद्यार्थियों द्वारा विचार गोष्ठी में सकल घरेलू उत्पाद में कृषि की भागीदारी, कृषि प्रसंस्करण को बढ़ावा देना, एग्री बिजनेस पार्क स्थापित करना, वर्षा जल प्रबंधन, वर्टिकल फार्मिंग, मृदा रहित खेती, कृषि में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तथा व्यवसायिक कृषि को अपनाना आदि विषयों पर 25 छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर छात्रां द्वारा प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ 10 विचारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रायपुर मुख्यालय के समस्त महाविद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘‘विकसित भारत मिशन @ 2047’’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे’’ का ऑनलाईन शपथ ग्रहण कर ई प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक प्रक्षेत्र डॉ. एस.एस. टुटेजा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वैज्ञानिक डॉ. रामा मोहन सावू ने किया।

‘‘विकसित भारत मिशन @ 2047’’ कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।   

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; राज्यों की सहमति से जारी होगा कृषि रोडमैप, हर राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप जारी करने उच्चस्तरीय समिति का होगा गठन

    नईदिल्ली, कृषि-जलवायु क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य के लिए स्वतंत्र कृषि रोडमैप जारी करने के लिए कल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की…

    FERTILIZER; राज्य में नहीं है खाद की कमी,छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मी. टन उर्वरक आबंटन का लक्ष्य,काला बाजारी और जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही के निर्देश

    रायपुर, पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका – इज़राइल और ईरान के बीच तनाव के बीच आयातित उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…