मंत्री के बाद लोरमी में स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम का मंच टूटा, साव सहित कई नेता गिरे

बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी में बोनस वितरण कार्यक्रम के पूर्व लोरमी के पुराना बस स्टैंड के पास स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव का मंच टूट गया। मंच टूटने से साव सहित कई नेता गिर पड़े। हालांकि किसी को चोंटे नहीं आई। नगर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ने के चलते मंच टूटा। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही इसी प्रकार से कोरबा के टीपी नगर में स्वागत के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन मंच टूटने से गिर पड़े थे।

मोदी की गारंटी में किया जा रहा है बोनस का वितरण : साव

विधानसभा चुनाव के बाद लोरमी नगर में प्रथम आगमन के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जगह – जगह अभिनदंन किया गया। उन्होंने कहा मोदी की गारंटी में बोनस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। उन्होंने बोनस वितरण कार्यक्रम में संबोधित किया।

इससे पूर्व नगर में पहुंचने से पूर्व पेड़ीतालाव में स्वागत किया गया। इसके बाद राम्हेपुर में राइस मिल एसोसियन के द्वरा नितेश अग्रवाल के नेतृत्व और रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। रैली की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य मार्ग होते हुए मानस मंच में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला भेंटकर बधाई दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की गारंटी पर अमल करना शुरू कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर PM मोदी से सीएम की हुई विस्तृत चर्चा

    नईदिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं…

    POLITICS; बिजली के दाम कम करने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने 1 अगस्त से कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

    रायपुर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दाम की बढ़ोत्तरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने एवं 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र