FINE; इंडिगो पर 1.20 करोड़, MIAL पर 60 लाख रुपए जुर्माना, पैंसेंजर्स ने एयरपोर्ट टरमैक पर डिनर किया था, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी का एक्शन

नईदिल्ली, इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2195 के पैसेंजर्स ने रविवार (14 जनवरी) को मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर बैठकर डिनर किया था। इस मामले में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेट करने वाली कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) पर 60 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। घटना को लेकर एविएशन रग्युलेटर DGCA ने भी MIAL पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

रविवार को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही 6E 2195 फ्लाइट पहले तो 12 घंटे की देरी से उड़ी। फिर दिल्ली जाने की बजाय फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। बताया गया कि सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट रात को 10:06 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ी। घने कोहरे के चलते विमान एक घंटे बाद रात करीब 11:10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने को कहा गया, इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। पैसेंजर्स ने टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया और विमान से उतरकर एयरक्राफ्ट पार्किंग (टरमैक) में ही बैठ गए।

इसके बाद पैसेंजर्स वहीं पर खाना खाने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो वायरल हो गया। 15 सेकेंड के इस वीडियो में पैसेंजर्स के पीछे रनवे पर अन्य फ्लाइट्स को उड़ान भरते भी देखा गया।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एयरलाइंस के मैनेजमेंट और पैसेंजर्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।विवाद बढ़ता देख इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांग ली। हालांकि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो को मामले में नोटिस जारी किया था।

टरमैक क्या होता है
एयरपोर्ट पर जिस जगह एयरक्राफ्ट की पार्किंग होती है, उसमें सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। उसे टरमैक कहा जाता है। इस जगह पर पैसेंजर्स की मौजूदगी सुरक्षा में चूक का मामला माना जाता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    ACCIDENT; स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व