MAHADEV SATTA; महादेव सट्टेबाजी के आरोपियों की पांच दिन बढ़ी रिमांड, नितिन और अमित नहीं कर रहे ED का सहयोग

रायपुर, महादेव एप सट्टेबाजी मामले में पिछले हफ्ते ईडी की गिरफ्त में आए दो आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर बुधवार को उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया। ईडी के अधिकारियों ने आरोपियों पूछताछ में सहयोग न करने की बात कही है। ईडी ने उनके मोबाइल का काल डिटेल निकालने और रिमांड की मांग की। न्यायाधीश ने इसके आधार पर पांच दिन की रिमांड बढ़ाने का फैसला सुनाया। अब 21 जनवरी को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक डा. सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि आनलाइन महादेव बेटिंग एप सट्टेबाजी मामले में 12 जनवरी को गिरफ्तार नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल की पांच दिन की रिमांड खत्म होने पर बुधवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष पेश कर और उनसे पूछताछ करने के साथ ही दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड बढ़ाने का आवेदन दिया गया। न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर की।

ई़डी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अमित अग्रवाल और नितिन टिबरेवाल पूछताछ में सहयोग नहीं दे रहे है। साथ ही उनके पास से जब्त मोबाइल के काल डिटेल की जांच करने की जरूरत है। गौरतलब है कि अमित अग्रवाल महादेव एप के भागीदार अनिल कुमार अग्रवाल का भाई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    127 किसानों के नाम पर जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में 1.92 करोड़ से अधिक की फर्जी ऋण आहरण मामला उजागर अम्बिकापुर, सरगुजा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई