WAR;पाकिस्तान और ईरान के बीच जंग की आहट ! पाक सेना की एयरस्ट्राइक में 4 ईरानी बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में ‘आतंकी ठिकानों’ पर सैन्य हमले किए, जिसमें 9 लोग मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान और ईरान के बीच एक जंग छिड़ने के आसार पैदा हो गए हैं.  इस हमले के बाद खबर है कि पाकिस्तान ने ईरान से ‘संयम’ बरतने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक, ‘पाकिस्तान ने ईरान से संयम बरतने का अनुरोध किया है और आगे कोई ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील की है जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव और बढ़े.’

दरअसल बलूचिस्तान में बुधवार ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद से पाकिस्तान काफी भड़का हुआ है. विदेश मंत्रालय ने कल (बुधवार) ही ईरान से अपने राजदूत वापस बुला लिया और पहले से तय सारी द्विपक्षीय यात्राओं को सस्पेंड कर दिया.

पाकिस्तान ने किया कई आतंकवादियों को मारने का दावा
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार सुबह एक बयान में कहा, ‘आज तड़के पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी ठिकानों पर समन्वित और लक्षित सैन्य हमले किए.’ इसने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए. हालांकि ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती गांव पर किए गए मिसाइल हमले में तीन महिलाओं और चार बच्चों सहित 9 लोग मारे गए.

ईरान-पाकिस्तान के टकराव ने बढ़ाई चिंता
ईरान के हमले और पाकिस्तान के जवाबी हमलों ने पश्चिम एशिया के अस्थिर क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है, जहां पहले से ही गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध और यमन के हुती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने से तनाव व्याप्त है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार