INCOME TAX; पूर्व मंत्री अमरजीत के घर आईटी जांच पूरी, करोड़ों की ज्वेलरी व नकदी जब्त, करीबी का मकान भी सील

 रायपुर, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत व उनके करीबी, रियल इस्टेट और बिल्डरों के यहां आयकर जांच की कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है। पांचवें और अंतिम दिन अमरजीत भगत, हरपाल सिंह और चौहान ग्रुप के अजय चौहान पर जांच टीम का ध्यान केंद्रित रहा। कार्रवाई में अब तक ढाई करोड़ रुपये नकदी के साथ ढाई करोड़ रुपये की ज्वेलरी सीज की गई है।

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान करोड़ों की प्रापर्टी के दस्तावेज हाथ लगे हैं। छापे की कार्रवाई में अमरजीत भगत के अंबिकापुर के एक करीबी और टिंबर कारोबारी के मकान को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आयकर अफसरों ने दो दिनों तक पूर्व मंत्री के करीबी के आने का इंतजार किया। उनके नहीं आने पर मकान को सील कर दिया गया। आइटी द्वारा किसी के मकान को सील करने का राज्य में यह पहला मामला बताया जा रहा है।

50 से ज्यादा बैंक खाते

पूर्व मंत्री, उनके स्वजन, करीबी लोगों और कारोबारियों द्वारा किए गए ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित बैंकों से जानकारी मांगी गई है। बताया जाता है कि उनके और करीबियों की जानकारी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अंबिकापुर और रायगढ़ स्थित बैंकों से मांगी गई है। जांच के दौरान छापे की जद में आने वाले लोगों के 50 से ज्यादा बैंक खाते मिले हैं। इनमें से अधिकांश में बड़े ट्रांजेक्शन हुए हैं।

जमीन के दस्तावेज मिले

-छापामारी के दौरान पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उनके स्वजन और करीबी लोगों के साथ ही कारोबारियों के ठिकानों में करोड़ों रुपये के लेन-देन और जमीन के दस्तावेज मिले हैं। इन सभी को जांच के लिए जब्त किया गया है। वहीं इनके संबंध में पूछताछ कर सभी से बयान लिए गए हैं। बताया जाता है कि अधिकांश जमीन पिछले पांच साल में खरीदी गई है। इसमें कृषि भूमि, बेशकीमती प्लाट, फार्म हाउस और इसमें बनाए गए फ्लैट शामिल हैं। इनकी खरीद-फरोख्त कच्चे में करने की जानकारी मिली है। जांच के दौरान मिले इलेक्ट्रानिक साक्ष्य, प्रापर्टी, शेयर और निवेश के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके आधार पर टैक्स चोरी का आकलन किया जाएगा।

भगत ने कहा- केवल परेशान किया जा रहा

आयकर विभाग की सभी टीमें रायपुर स्थित विधायक कालोनी स्थित भगत के घर और अंबिकापुर के केनाबांधा स्थित आवास से वापस लौट गई हैं। हालांकि क्या मिला, क्या जब्त हुआ, इसका आयकर के अधिकारियों ने ब्योरा नहीं दिया, लेकिन छापामारी के बाद अपने बेटे के साथ बाहर आए अमरजीत भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ये आदिवासियों को परेशान करने को लेकर ये कार्रवाई की गई है। एक आयकर की टीमों को एक सुई बराबर गड़बडी के दस्तावेज नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि सात लाख रुपये रायपुर स्थित घर से और 27 लाख रुपये अंबिकापुर से मिले हैं, जो खाते में थे, उन्हें भी जब्त कर आयकर की टीमें ले गई हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे की दर्दनाक हत्या, महानदी तट पर मिली शिक्षक की लाश से सनसनी

    रायपुर,  राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महानदी के तट पर बनचरौदा के पास एक शिक्षक का शव…

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व