NAXALITE; दो बड़े नक्सली गिरफ्तार,सरकार ने उनके सिर पर रखा था 5-5 लाख का इनाम

 जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर है. यहां दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार हुए हैं. दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था. दोनों नक्सलियों के नाम विनोद अवलम और आसू कोरसा बताए जा रहे हैं. ये दोनों नक्सली उत्तर बस्तर डिविजन में सक्रिय थे. जानकारी के मुताबिक, उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब डीआरजी टीम के जवान सर्चिंग कर रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से पिस्टल, दो रॉकेट लांचर और अन्य सामग्री भी बरामद की है. कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि कांकेर पुलिस द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जाते हैं. इसमें डीआरजी और बीएसएफ के जवानों ने दो नक्सली कमांडरों को गिरफ्तार किया है.

उनमें से एक विनोद समन्वय टीम कमांडर के रूप में काम करता है. जबकि, आसू डिप्टी कमांडर के रूप में काम करता है. दोनों 5-5 लाख के इनामी हैं. इस तरह कांकेर पुलिस ने दस लाख रुपये के इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं. ये दोनों नक्सली एक नगर सैनिक हत्या, एक सैनिक की हत्या और एक ग्रामीण की हत्या में शामिल थे.

कल हुई मुठभेड़ में नया खुलासा
इस बीच सुकमा पुलिस ने 4 फरवरी को हुई मुठभेड़ का खुलासा कर दिया है. इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान मड़कम भीमा कोंटा एरिया कमेटी में आरपीसी मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई है. यहां से एक बाराबोर बंदूक, 3 राउंड, 1 नग पिस्टल बरामद हुई है. पुलिस ने मारे गए नक्सली का पंचनामा करा दिया है. इधर, कवर्धा में नक्सल मोर्चे से निपटने की रणनीति बनी. नक्सलियों को लेकर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस ने संयुक्त बैठक की. यह बैठक एसपी कार्यालय में हुई. छत्तीसगढ़ के डीजी अशोक जुनेजा ने बताया कि नक्सलियों से निपटने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में रायपुर समेत 12 जिलों के कलेक्टर जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ में BJP नेता-कारोबारी के ठिकानों पर ईडी रेड में खुलासा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गत दिवस दुर्ग और बिलासपुर में रेड मारी है। दुर्ग में ‘अमर इंफ्रा’ के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के…

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…