FOOD; वापसी के लिए खोला मोर्चा,नित नए अफवाह फैलाने की बनाई रणनीति,कामकाज प्रभावित

रायपुर, पूर्व खाद्यमंत्री के यहां आयकर छापे के साथ जिला फूड ऑफिस से कंट्रोलर पद से कनिष्ठ अफसर को हटाकर नए ऑफिसर की तैनाती के साथ ही नित नए अफवाह से दफ्तर का माहौल गरम हो गया है। इससे कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जनकारों का दावा है कि पुराने पद पर वापसी के लिए अफसर ने मोर्चा ही खोल लिया है।

बता दें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा  विभाग की समीक्षा बैठक में सीनियर ऑफिसर के रहते जूनियर ऑफिसर के द्वारा फूड कंट्रोलर पद पर काम करने पर आपत्ति करते हुए डायरेक्टर फूड को तत्काल जूनियर अफसर को हटा कर सीनियर अफसर की पोस्टिंग करने के निर्देश दिए थे।  डायरेक्टर फूड ने जूनियर अफसर को हटा कर सीनियर अफसर को चार्ज देने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया। ज्ञात रहे रायपुर में फूड कंट्रोलर का पोस्ट प्रमोशन न होने के कारण सालो से खाली पड़ा है। कांग्रेस शासन काल में केवल जोडतोड के जरिए जूनियर अफसर को बैठा कर काम चलाया जा रहा था।

इस आदेश के बाद रायपुर में वापस आने के लिए अफसर ने मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री के यहां सक्रिय दलालों के माध्यम से ऑफर दिया। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने पर दलाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। खबर है कि पूर्व खाद्य मंत्री के ओएसडी को नियमित रूप से अवैध राशि देने वालो की सूची में रायपुर के एक अफसर का नाम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मिला है जिसकी जांच भी तय मानी जा रही है।

 जिले के कारोबारियों ने कलेक्टर रायपुर से मिलकर पुराने अफसर द्वारा शासकीय कार्य कराने के एवज में अवैध राशि की मांग  किए जाने की शिकायत की है। बताया जाता है कि पुराने अफसर द्वारा नगर निगम रायपुर क्षेत्र की  निलंबित राशन दुकानों के लाखो रूपये के चांवल घोटाले के एवज में भारी भरकम राशि लेने की जानकारी रायपुर पश्चिम के विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत द्वारा विधान सभा में दी है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तक उनके क्षेत्र में नए  राशन दुकान बाटने के बदले लाखो रुपए लेने की शिकायत होने पर नए राशन दुकान के बटवारे को नए फूड अफसर ने रोक दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    BMC; उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 5 करोड़ देने की घोषणा , बीरगांव में 21.40 करोड़ के नए कार्यों का ऐलान

    0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कल शाम बीरगांव नगर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां