POLLUTION;’उद्योगों को बंद करने की बताएं स्पष्ट वजह’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कंपनियों को कानून और पर्यावरण मानदंडों को मानना होगा

नई दिल्ली,एजेंसी,  कौन से नियमों का उल्लंघन किया है, इसको बताए बिना किसी उद्योग को बंद करने से कंपनी में किए गए निवेश पर असर पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी गुरुवार को तमिलनाडु के थूथुकडी में स्मेल्टिंग संयंत्र को बंद करने के खिलाफ वेदांत समूह की कंपनी स्टरलाइट कॉपर की याचिका पर सुनवाई करते हुए की।

हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी कंपनी को मौजूदा कानूनों और पर्यावरण मानदंडों का पालन करना होगा। तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने तांबा संयंत्र बंद नहीं किया है बल्कि केवल पर्यावरण संबंधी चिंताओं के कारण इसे आगे चलाने नहीं देने को कहा है।

कंपनियों को सभी तरह के कानूनों का अनुपालन करना होगा

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘कोई कंपनी यह नहीं कह सकती कि वह केवल उन प्रविधानों का पालन करेगी जो अधिकारियों द्वारा बताए गए हैं। उसे सभी तरह के कानूनों का अनुपालन करना होगा। हालांकि जब सरकारी एजेंसियां जब किसी उद्योग को बंद करने का आदेश देती हैं तो वह सिर्फ यह नहीं कह सकती हैं कि आपने नियमों का उल्लंघन किया है। एजेंसियों को यह भी बताना होगा कि आखिर उद्योग ने किन नियमों का उल्लंघन किया है।’

मई 2018 से बंद है संयंत्र

यह संयंत्र मई 2018 से बंद है। इस संयंत्र से होने वाले कथित प्रदूषण के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य