MAHADEV APP;ईडी ने पुणे में मारा छापा, 1.20 करोड़ नगद जब्त, पांच आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी

रायपुर, महादेव सट्टा एप केस में ईडी की टीम ने पुणे में तीन दिन पूर्व छापा मारा था। इस दौरान लोटस-365 एप से जुड़े लोगों के ठिकानों से 1.20 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। वहीं पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम उन्हें लेकर रायपुर लौटेगी। ईडी ने मनी लांड्रिंग और लेन-देन के आरोप में कोलकाता से सूरज चोखानी को गिरफ्तार किया था। वहीं एप के मेन आपरेटर गिरीश तलरेजा की भोपाल से गिरफ्तारी हुई थी। तलरेजा पर महादेव एप से जुड़े लोटस 365 सट्टा एप के मुख्य संचालनकर्ता होने का भी आरोप है। दोनों सात दिन की ईडी रिमांड में हैं। उनसे पूछताछ के बाद कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। आईपीएल सट्टेबाजी में तलरेजा को पकड़ा गया था।

ईडी की जांच में पता चला है कि तलरेजा लोटस 365 नाम से एक कथित सट्टेबाजी एप का संचालन करता था। महादेव सट्टा एप का सहायक है। तलरेजा ने कई करोड़ रुपये भी इससे कमाए हैं। आरोपित शुभम सोनी, प्रदीप तलरेजा और रतनलाल जैन के बीच कई करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। रतनलाल जैन फरार है ईडी उसकी तलाश कर रही है। तलरेजा को पहले 2019 में मुंबई एयरपोर्ट पर आइपीएल सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

हवाला आपरेटर के रूप में पहचाने गए हरि शंकर टिबरेवाल मूल रूप से कोलकाता का है। वह दुबई में रहता है। टिबरेवाल ने कथित तौर पर महादेव एप के प्रमोटरों के साथ साझेदारी की और सट्टेबाजी एप स्काई एक्सचेंज का संचालन भी किया। गिरफ्तार आरोपी सूरज चोखानी कथित तौर पर टिबरेवाल की ओर से भारत में स्काई एक्सचेंज को संभाल रहा था। जांच से यह भी पता चला है कि चोखानी स्काई एक्सचेंज में नए लोगों को जोड़ने, आईडी बनाने, बेनामी बैंक खातों के जरिए मनी लांड्रिंग के लिए प्लेटफार्म तैयार कर रहा था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…