MURDER; कैंची से वारकर बीबी की हत्या,पत्नी ने कहा- मैं यहां कपड़े धोने नहीं आई हूं,गुस्‍से में पति ने ले ली जान

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा नगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला वार्ड क्रमांक 20 शांति नगर में हत्या का एक सनसनीखेतज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी तीजन बाई देवांगन के गले में कैंची मारकर हत्या कर दी है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी अनुसार आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी की 2019 में बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से दो बच्चियां हैं। इसके बाद उसने तीजन बाई देवांगन से दूसरी शादी की। उससे एक लड़का है, जिससे आए दिन घरेलू लड़ाई-झगड़ा लगातार चल रहा था।

वारदात वाली सुबह मृतका का पति अपनी पत्नी को कपड़े धोने के लिए कहा। पत्नी यह सुनते ही आवेश में आ गई और पलट कर पति से कहा- मैं यहां कपड़ा धोने नहीं आई हूं। विवाद बढ़ गया। पति ने आवेश में आकर सामने पड़ी कैंची से पत्नी के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर पत्नी की घायल हो कर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीजन बाई देवांगन घर में ही लहंगा सिलाई का काम करती थी। बाहर से कपड़ा लाकर सिलाई कर अपनी जीवकोपार्जन करती थी और पति खाने बनाने का काम करता था। आरोपी यज्ञबल देवांगन ने बताया कि घर का ज्यादातर काम मेरी मां किया करती थी। उसकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अपनी पत्नी को सिलाई के काम पर ध्यान कम कर घर के कामों को करने के लिए कह रहा था। सुबह कपड़ा धोने के लिए कहा तो उसी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। पुलिस अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी