ELECTION COMMITION क‍िनके कंधों पर होगी लोकसभा चुनाव की ज‍िम्‍मेदारी, ये 2 नाम फाइनल

नईदिल्ली, चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई हाई लेवल कमेटी की बैठक करीब एक घंटे से ज्‍यादा चली. तीन सदस्यीय कमेटी में चुनाव आयुक्‍तों की न‍ियुक्‍त‍ि को लेकर चर्चा हुई. इसमें कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व‍िपक्ष नेता अधीर रंजन चौधरी और केन्‍द्रीय कैब‍िनेट का एक नाम‍ित मंत्री शाम‍िल था.

कमेटी की बैठक खत्‍म होने के बाद व‍िपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा क‍ि कमेटी में बहुमत में सरकार है और मैं कुछ भी कहूं जो सरकार चाहेगी वही होगा. अरुण गोयल की नियुक्ति के समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा था क‍ि उनकी नियुक्ति बिजली की तेजी से हुई और वैसे ही वो चले भी गए. उन्‍होंने बताया क‍ि चुनाव आयुक्‍तों के ल‍िए केरल के ज्ञानेश कुमार और पंजाब के बलविंदर संधू का चयन हुआ है.

कौन हैं ज्ञानेश कुमार
कुछ दिनों पहले सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से यह रिटायर हुए थे. जहां इन्होंने मंत्रालय के गठन के समय से लेकर अब तक कार्य किया था. सहकारिता मंत्रालय के गठन से लेकर अब तक उसकी कार्यप्रणाली कैसे देशभर में लागू हो रही है इसमें ज्ञानेश कुमार ने अहम योगदान किया है. गृहमंत्री अमित शाह के अंतर्गत सहकारिता मंत्रालय है. उससे पहले ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में ज्‍वाइंट सेक्रेटरी कश्मीर डिवीजन थे. जब धारा 370 हटाई गई थी, गृह मंत्रालय में यह पादोन्नत होकर एडिशनल सेक्रेटरी भी बने. यह 1988 बैच के आईएएस ऑफिसर केरल काडर के हैं.

कौन हैं पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस संधू
पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस संधू को जुलाई 2021 में ओम प्रकाश की जगह उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के रूप में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे. हाल ही में सेवानिवृत्त हुए उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव को भारत सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिए लोकायुक्त का सचिव नियुक्त किया था. उस वक्त नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, उत्तराखंड कैडर और 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एसएस संधू की नियुक्ति दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर की गई है. गौरतलब है कि संधू पिछले साल 30 सितंबर को उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उन्हें 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए विस्तार दिया गया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी