Election ;चुनाव ड्यूटी वाले वाहनों की किराये की दरें जल्द तय होंगी,स्कॉर्पियो के मिलेंगे 1900 रुपये 

रायपुर, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवहन विभाग ने चुनाव कार्य में लगाए जाने वाले वाहनों के लिए मार्गदर्शिका जल्द जारी कर दी जाएगी। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया है। लोकतंत्र के महापर्व के लिए जिन वाहनों को ड्यूटी में लगाई जाएगी, उनके मालिकों को पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले अधिक किराया मिलने की संभावना है।

अधिग्रहित किए गए पेट्रोल और डीजल वाहनों के लिए किराया अलग-अलग होगा। आयोग की ओर से नई दरों की घोषणा कर दी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारियां तेज हैं। चुनाव कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को वाहनों की जरूरत को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चार पहिया व कामर्शियल वाहन स्वामियों को नोटिस जल्द भेजा जाएगा । निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित किए जाने वाहनों के लिए किराया दर निश्चित किया जा रहा है।

2024 में वाहनों को प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होने वाली राशि में 30 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। तेल और ईंधन के लिए अलग से जिला निर्वाचन अधिकरी के आदेश पर प्रतिदिन वाहनों को कूपन उपलब्ध कराया जाएगा।

वाहनों के प्रकार
संभावित दर
बस 50 सीट3500
बस 40 सीट3200
मिनी बस 23 सीट2500
मैक्सी, विंगर2000
छोटी कार सामान्य1000
छोटी कार वातानुकूलित1100
ट्रैक्टर, कमांडर, जिप्सी1000
बोलेरो, सूमो, मार्शल1200
जाइलो, बोलेरो, सूमो1500
स्कॉर्पियो, क्वालिस1900
इनोवा, सफारी वातानुकूलित2100
विक्रम, मैजिक, मिनीडोर900
ओमनी, फोर्स, मेटाडोर900
आटो रिक्शा, ई-रिक्शा700
मोटर साइकिल350
भारी मालवाहक2500
ट्रैक्टर-ट्रेलर1000

खाते में भेजी जाएगी वाहनों की राशि

लोकसभा चुनाव में अधिग्रहित किए गए पेट्रोल और डीजल वाहनों के स्वामिय, एजेंसियों को अधिग्रहित किए जाने वाले वाहन का भुगतान राशि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा। किराया भुगतान के लिए वाहन स्वामी का नाम, खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा का नाम, आईएफएससी कोड संबंधित कागजात जमा कराना होगा। गलत सूचना मिलने की स्थिति में गलत भुगतान होने पर सारी जवाबदेही वाहन मालिक की होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी