सड़क दुर्घटना में सीएएफ के दो जवानों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर,बीमार जवान को इलाज के लिए ला रहे थे

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के बस्तर के जगदलपुर जिले के बास्तानार ब्लाक के किलेपाल के तुरंगुर के मुख्य मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवार जवानों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जवान मनमोहन लाल कुर्रें (30) जिला शक्ति और गणेश राम आंचला (40) राजनांदगांव के निवासी है। जबकि तीसरा जवान मुकेश गौर घायल है, जो छत्तीसगढ़ के बालोद के रहने वाले हैं।

बीमार जवान को अस्‍पताल ले जाते वक्‍त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार तीनों जवानों में एक की तबीयत खराब थी, जिसके इलाज के लिए जवान अस्‍पताल जाने के लिए बास्तानार कैंप से किलेपाल की ओर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे एक पिकअप ने किलेपाल तुरंगुर जोड़ान क्रमांक-3 के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार जवानों को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे मनमोहन लाल कुर्रें की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर बुरी तरह घायल हो गए।

इलाज के दौरान घायल दूसरे जवान ने दम तोड़ा

इस घटना में घायल दोनों जवानों को 108 की मदद से किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डिमरापाल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य एक घायल मुकेश गौर की गंभीर बनी हुई है। जवान की हालत नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे फोर्स के ही हेलीकाप्‍टर से रायपुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की माने तो जवान को सिर पर गहरी चोट आई है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’