NAXALITE; नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट,छत्‍तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर फेंका पर्चा

राजनांदगांव, छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने एक आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया है। नक्‍सलियों ने हत्‍या के बाद शव को सड़क फेंक दिया। शव के पास नक्‍सली पर्चे भी मिले हैं। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी की शक में ग्रामीण की हत्या की है। शुक्रवार तड़के युवक का शव राष्ट्रीय मार्ग पर मिला। नक्सलियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव मिला। मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। बताया गया है कि अशोक दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताड़गांव में रह रहा था।

पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी

पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में डीआइजी (नक्सल) अंकित गोयल ने कहा, ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर नक्सलियों ने एक आदविासी युवक की हत्या कर दी है। घटना की जांच की जा रही है। पेरमिली एरिया कमेटी की ओर से फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!