MURDER; प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, साढ़े तीन महीने बाद दोनों गिरफ्तार

 दुर्ग, अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने घटना के साढ़े तीन महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टेलीफोन के वायर से युवक की गला घोंटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ  हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की थी और साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पत्रकार वार्ता में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 13 दिसंबर 2023 को रिसाली सेक्टर निवासी मेवाराम साहू ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके बेटे लोमेंद्र साहू (32) की मौत हो गई और उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है। नेवई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू की। शव के पोस्टमार्टम में पता चला कि लोमेंद्र साहू की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मृतक लोमेंद्र की पत्नी संगीता साहू पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसके काल डिटेल निकाले। कॉल डिटेल में पता चला कि उसकी ग्राम खोपली निवासी सुनील कुमार डहरिया से लगातार बात होती रही है। जिस रात लोमेंद्र की मौत हुई थी, उस रात भी दोनों के बीच बात हुई थी।

संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि पूर्व में संगीता साहू बीएसपी के आफिस में कंप्यूटर आपरेटर का काम करती थी। सुनील डहरिया भी उसे ऑफिस में वाहन चालक का काम करता था। काम करने के दौरान ही दोनों की पहचान हुई थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।

काम छोड़ने के बाद भी संगीता साहू और सुनील डहरिया के बीच अवैध संबंध बना ही रहा। संगीता साहू ने सुनील डहरिया को बताया था कि उसका पति लोमेंद्र साहू शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में उसे रोजाना मारता पीटता है। इसके बाद दोनों ने मिलकर लोमेंद्र साहू की हत्या की योजना बनाई थी।13 दिसंबर 2023 की रात को लोमेंद्र काफी ज्यादा शराब पीकर घर पहुंचा तो संगीता ने अपने प्रेमी सुनील डहरिया को इसकी जानकारी देकर उसे अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों आरोपितों ने टेलीफोन के वायर से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी