ACB; कोल स्कैम में सौम्‍या और रानू से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी, पहले दिन एक भी सवाल का नहीं मिला संतोषजनक जवाब

रायपुर, कोल स्कैम मामले में रायपुर सेंट्रल जेल के महिला सेल में बंद निलंबित आइएएस रानू साहू और डिप्टी कलेक्टर सौम्या चौरसिया से पूछताछ दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम रानू साहू और सौम्या चौरसिया से पूछताछ करने के लिए सुबह रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची। बतादें कि कोर्ट ने रानू और सौम्‍या से पूछताछ के लिए कोर्ट ने एसीबी और इओडब्‍ल्‍यू को तीन दिन का समय दिया है।

इससे पहले गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने सात घंटे पूछताछ की। दोनों को आमने-सामने बैठाकर अधिकारियों ने पूछा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोयले के परिवहन के एवज में किन-किन अधिकारियों, रसूखदार कारोबारियों, नेताओं, मंत्रियों ने पैसों का लेन-देन कर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया?

जानकार सूत्रों ने बताया कि एसीबी की टीम ने दोनों निलंबित महिला अधिकारियों से करीब 30-30 सवाल पूछे, लेकिन एक का भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उल्टे यह कहकर बचने की कोशिश की उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। सारा खेल ऊपर ही ऊपर हुआ है। ईडी को भी पूरी जानकारी दे चुके हैं। फिर भी जांच सही तरीके से नहीं की गई। एसीबी की टीम ने उनके बयान साथ लाए लैपटाप में दर्ज किया।

इससे पहले कोर्ट के आदेश के बाद 29 मार्च से एक अप्रैल तक एसीबी, ईओडब्ल्यू की टीम ने कोयला, शराब घोटाले के साथ महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद 12 से अधिक आरोपितों से पूछताछ की थी। वहीं अब कोर्ट के आदेश पर दूसरी बार सात अप्रैल (तीन दिन) तक रानू साहू और सौम्या सौरसिया से पूछताछ करेगी।

इनसे हो चुकी है पूछताछ

एसीबी ने कोयला घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल, शराब घोटाले केस में अरविंद सिंह, महादेव एप सट्टेबाजी केस में निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, निलंबित कांस्टेबल भीम सिंह, असीम दास समेत अन्य से पूछताछ कर चुकी है। वहीं कोयला कारोबार से जुड़े 50 से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी कर तलब किया जा रहा है। ईडी ने मामले में अब तक 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ईडी के प्रतिवेदन के बाद केस दर्ज कर अब एसीबी ने जांच शुरू की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UNION; छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने चुन्नीलाल ध्रुव, शुभम सोनी प्रांतीय सचिव निर्वाचित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल ध्रुव एवं प्रांतीय सचिव पद पर शुभम सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। इनका दो वर्ष का कार्यकाल होगा।नवनिर्वाचित प्रांतीय…

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी