MURDER; कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी तीन गोलियां

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार (13 मई) को नारायणपुर बखरुपारा में नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोली विक्रम बैस को मारी, जिसमें एक गोली विक्रम बैस के सिर में दूसरी उनके गोली पेट और तीसरी गोली सीने में लगी.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस नेता को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इस पूरे घटना की पुष्टि की. विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे. विक्रम बैस नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप के काफी करीबी माने जाते थे और नारायणपुर के एक बड़े व्यापारी होने के साथ मालक परिवहन संघ के सचिव भी थे. 

नक्सली एंगल से भी हो रही है जांच
नारायणपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि नारायणपुर पुलिस ने इस हत्या की नक्सली एंगल से भी जांच कर रही है. वहीं हत्या की जानकारी मिलने पर नारायणपुर के कांग्रेसी नेताओं और परिवहन संघ के सदस्यों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस हत्या की हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल अब तक प्रारंभिक जांच में किन हमलावरों ने विक्रम बैस को गोली मारी इसका पता नहीं चल सका है. 

वहीं नक्सली द्वारा क्या विक्रम बैस को धमकी दी गई थी या फिर किसी से आपसी रंजिश थी. इन सभी एंगल से इस हत्या की पुलिस जांच कर रही है. इसके साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. एसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावर दो बाइक पर सवार थे. वहीं शहर के बखरू पारा इलाके में जब विक्रम बैस बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारी. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; आर्केस्ट्रा देखने जा रही थी छात्रा के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, लिफ्ट देने के बहाने ले गए जंगल

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने…

    CRIME; अस्पताल संचालक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरपुर में आपसी विवाद सुलझाने के नाम पर शुरू हुआ घटनाक्रम देर रात चाकूबाजी और जानलेवा हमले में…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात