2 बीवी, 4 बच्चों वाले अरमान मलिक ने तीसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया प्रेग्नेंसी में पायल को कही जाती थी कैसी बातें

नई दिल्ली, पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दो शादियों के लिए खासे चर्चित हैं। पायल और कृतिक मलिक उनकी बीवियां हैं। दो बीवियों के साथ ही उनके कुल चार बच्चे भी हैं। अरमान मलिक को पायल के होते हुए कृतिका के साथ अफेयर करने और फिर शादी तक करने के लिए कई बार ट्रोल किया जा चुका है। अब एक इंटरव्यू के दौरान अरमान मलिक ने कृतिका से अपनी शादी का सच और नए प्यार को लेकर बात रखी है।

अरमान मलिक ने की पर्सनल लाइफ पर बात

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अरमान, पायल और कृतिका ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। अरमान ने कहा कि अब उन्हें तीसरी बार प्यार नहीं होगा। एक उम्र थी, उस उम्र में जो प्यार होना था, वह हो गया। अरमान ने कहा कि शूट पर आपको हर वक्त नई लड़कियां मिलती हैं, लेकिन अब प्यार फिर से नहीं होगा। जितना होना था, हो गया। अरमान ने कहा कि कुदरत एक चीज होती है। बार-बार एक ही चीज नहीं हो सकती। 

पायल ने करवाई थी अरमान-कृतिका की शादी

पायल ने बताया कि कृतिका उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हैं शुरू से। दोनों बेस्ट फ्रेंड थीं। अरमान और कृतिका के बारे में जब उन्हें पता लगा, तो उन्हें बुरा लगा था। वह उनसे अलग भी हो गई थीं। पायल ने कहा कि लोगों ने उनके कान भरना शुरू कर दिए थे। बाद में उन्हें रियलाइज हुआ कि वह उनके बिना नहीं रह सकतीं। 

पायल ने कहा कि वह अरमान की लाइफ में वापस आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने ही अरमान और कृतिका की शादी भी कराई। आज तीनों अपने-अपने और एक दूसरे के बच्चों के साथ अच्छी जिंदगी बिता रहे हैं।

लोग मारते थे ताने

अरमान ने ये भी खुलासा किया कि पायल से उनकी मुलाकात बैंक में हुई थी। दोनों दोस्त बने, प्यार हुआ और शादी कर ली। एक वक्त ऐसा भी था, जब लोगों ने कहा कि पायल से उनके बच्चे खरीदे हुए हैं। पायल की प्रेग्नेंसी को लोगों ने फेक बताया। अरमान ने कहा कि जब व्लॉगिंग स्टार्ट की, तो कृतिका के लिए बहुत नेगिटिव कमेंट किए जाते थे। करीब एक साल तक कृतिका इससे परेशान रहीं, लेकिन फिर खुद को संभाल लिया। बाद में जब हमारे व्लॉग्स फेमस हुए, उसके बाद चीजें धीरे-धीरे ठीक होने लगीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?