POLITICS; लोकसभा नतीजों के बाद ‘गारंटी कार्ड’ लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंची महिलाएं, पार्टी ने एक लाख रुपये देने का किया है वादा

लखनऊ, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के दूसरे दिन लखनऊ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फिलहाल नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। उससे पहले ही कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचकर महिलाएं ‘गारंटी कार्ड’ की मांग करने लगी। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ‘गारंटी कार्ड’ जारी कर महिलाओं को एक लाख रुपये देने का वादा किया था

।महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ‘गारंटी कार्ड’ जारी कर एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। जिसको लेने वह आए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जाने नहीं दिया गया। गेट पर मौजूद पार्टी के लोगों ने कहा कि उनके कार्ड अभी उपलब्ध नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने चुनाव से पहले गारंटी कार्ड जारी किए थे। जिसमें सरकार बनने के बाद 1 लाख रुपये देने की बात कही थी। चुनाव से पहले यह कार्ड बांटे गए थे। अभी इस पर आगे फैसला किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अभियान की शुरुआत की थी

कांग्रेस ने गारंटी कार्ड मे अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों का जिक्र किया है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान की शुरुआत की थी। कांग्रेस के गारंटी कार्ड में युवा न्याय योजना के तहत पढ़े-लिखे युवा को सालाना एक लाख, नारी न्याय के अंतर्गत हर गरीब परिवार की महिला को एक लाख रुपये देने का वादा किया गया। वहीं, 400 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मनरेजा मजदूरी देने की बात कही गई। साथ ही एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत कर्ज माफी का वादा किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…