POLITICS; बलौदाबाजार हिंसा पर खुफिया तंत्र नाकाम, भाजपा विधायक का आरोप- वर्दी पहने लड़कों ने की मारपीट

रायपुर, बलौदाबाजार की घटना राज्य की खुफिया तंत्र व इंटेलिजेंस पर सवाल खड़े कर रही है। वजह यह है कि न तो राज्य, न ही जिले के खुफिया तंत्र को ब़डे आंदोलन का पता चल सका। हजारों की भीड़ एसपी, कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच जाती हैं, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लग पाती। सूत्रों के मुताबिक आंदोलन की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। भाजपा के आरंग विधायक ने भी यह अंदेशा जताया है कि हिंसा की इस घटना के पीछे भीड़ तंत्र में सुनियोजित साजिश के तहत असामाजिक तत्वों की साजिश हो सकती है।

बलौदाबाजार की घटना ने कई अन्य सवाल खड़े किए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब बलौदाबाजार एसएसपी सदानंद कुमार ल एंड ऑर्डर कंट्रोल करने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले नारायणपुर में मतांतरण विवाद को संभालने में वे नाकाम रहे हैं।

पिछले साल जनवरी 2023 को मतांतरण को लेकर हुए विवाद में पत्थरबाजी और लाठी डंडे चले थे, जिसमें तात्कालीन एसपी सदानंद कुमार खुद घायल हो गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस्तर आइजी सुंदरराज पी. मौके पर पहुंचे थे। बलौदाबाजार की घटना के बाद इंटेलिजेंस अधिकारियों से भी मामले पर पूछताछ की जाएगी।

भाजपा विधायक का आरोप- वर्दी वालों ने की मारपीट

बलौदाबाजार के बसस्टैंड के पास भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे एकलव्य साहू, उनका कामकाज देखने वाले निलेश सिंह और वाहन चालक त्रिगट भोई से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी पहने कुछ युवकों ने मारपीट की है। विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि ये लोग कामकाज के सिलसिले में बलौदाबाजार गए थे। वे अपनी कार से लोगों से यह पूछते हुए आगे बढ़ रहे थे कि विरोध थम गया या नहीं। जब जानकारी मिली कि सब कुछ शांत हो चुका है, तो आगे बढ़ते जा रहे थे। बसस्टैंड के पास पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने रोककर सभी को उतारा और सीधे पिटाई करने लगे। उन्होंने कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देखा जाना चाहिए कि इस घटना में कौन पुलिस वाले शामिल थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व