T20; भारत-कनाडा मैच धुला,अब सुपर 8 में अफगानिस्तान से होगा भारत का सामना

नई दिल्ली, टी20 विश्व कप 2024 के 33वां मुकाबला शनिवार को भारत और कनाडा के बीच खेला जाना था। यह मैच गीली आउटफील्ड के चलते नहीं हो पाया। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ। अंपायर्स ने पिच का निरीक्षण करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया।

टीम इंडिया सुपर-8 में खेलेगी तीन मैच

सुपर-8 स्टेज में टीम इंडिया 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। 22 जून को एंटीगा में उसका मुकाबला बांग्लादेश या नीदरलैंड्स में से किसी एक टीम से होगा। फिर 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया से मैच होना तय है।

बारिश की 86 प्रतिशत संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को फ्लोरिडा में बारिश की 86 प्रतिशत आशंका थी। 16 जून को भी 80% तक बारिश की आशंका है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हैं। रविवार को पाकिस्तान और आयरलैंड का मैच होना है। यह मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो सकता है।

ग्रुप-ए प्वाइंट्स टेबल

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया सात अंकों के साथ टॉप पर है। अमेरिका पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यूएएस भी सुपर 8 में जगह बना चुकी है। कनाडा तीन प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद पाकिस्तान और आयरलैंड है।

सुपर 8 में टीम इंडिया का शेड्यूल

20 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान

22 जून- भारत बनाम नीदरलैंड्स

24 जून- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन