MURDER;बस्तर में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, छोटा बेटा गंभीर

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के व्यस्त क्षेत्र अनुपमा चौक के समीप रहने वाले गुप्ता परिवार के दो सदस्य मां गायत्री गुप्ता 50 वर्ष और उसके बड़े बेटे निलेश 32 वर्ष की गुरुवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिवार का तीसरा सदस्य नितेश गुप्ता 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। जिसे मेडिकल कालेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार परिवार में तीन ही सदस्य थे। मां गायत्री अपने दो बेटों के साथ रहती थी। गायत्री विधवा थी और दोनों बेटे अविवाहित थे। घटना का कारण पता नहीं चला है। गुप्ता परिवार की धरमपुरा मार्ग में घर पर ही किराना की दुकान है। घटना गुरुवार तड़के की बताई गई है। बुधवार रात को तीनों मां बेटा पनारा पारा में एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गए थे और आधी रात को घर लौटे थे। हमलावरों की संख्या चार से अधिक बताई जा रही है। एसपी शलभ सिन्हा भी घटना स्थल पहुंचे हुए हैं। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां