CONFERENCE;कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन में सीएम साय का होगा सम्मान एवं अभिनंदन, तिथि का ऐलान जल्द

0 कोटवारों के 6 माह का रुका हुआ वेतन देने के लिए 6 करोड रुपए आवंटन करने पर सीएम का जताया आभार

रायपुर, कोटवार एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम किशोर बाग एवं प्रांतीय प्रमुख सलाहकार अनिल श्रीवास्तव की अगुवाई में संघ का प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश के 16000 कोटवारों का 6 माह का रुका हुआ वेतन देने के वास्ते 6 करोड़ रूपये तत्काल आबंटित किए जाने के निर्देश पर उनका आभार व्यक्त किया। कोटवार संघ ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान राजधानी रायपुर में कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री से इस कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु समय एवं तिथि के साथ स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने संघ के प्रतिनिधिमंडल का अनुरोध स्वीकार करते हुए कोटवारों के सम्मेलन में आने आश्वासन दिया। सीईम साय ने कहा कि कोटवार ग्रामीण अंचल का महत्वपूर्ण अमला है और राजस्व एवं गृह विभाग समेत 51 विभागों में सूचना तंत्र का सरकार का महत्वपूर्ण अंग है। सरकार की योजनाओं के बारे में जनता तक पहुंचाने में भी कोटवारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार कोटवारों की उपेक्षा नहीं करेगी और उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल में कोटवार संघ के प्रवक्ता गिरवर मानिकपुरी, त्रिलोकी दास एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासना भी शामिल थे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FESTIVAL; दो दिनी ‘आदि परब-2026’ का आयोजन आज से, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल

    *सजेगा आदि रंग, आदिवासी परिधान और हाट रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिकल्पना और निर्देश पर 13 और 14 मार्च 2026 को नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं…

    FESTIVAL; फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां