FARMING;मानसून की बेरूखी के बीच फसल बचाने की जद्दोजहद, बिजली अवरोध के चलते फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे किसान

रायपुर ,छत्तीसगढ़ में अब तक 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कम बारिश के कारण अब तक 50 लाख हेक्टेयर के कुल रकबे में से 23 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है। कम बारिश के कारण किसान बुआई करने से घबरा रहे हैं। प्रदेश के 11 जिलों में ही सामान्य वर्षा हुई है। इसमें से सरगुजा-बेमेतरा की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां सबसे कम बारिश हुई है। 17 जिलों औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है, जिसकी वजह से किसानों की चिंता ज्यादा बढ़ चुकी है।

छत्तीसगढ़ के बालोद, बस्तर,दंतेवाड़ा, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मनेंद्रगढ़, मोहला-मानपुर चौकी,राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़,सूरजपुर जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। बलौबाजार, बलरामपुर, बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर, खैरागढ़-छुईखदान, मुंगेली,नारायणपुर, रायगढ़, सुकमा आदि जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।सबसे कम वर्षा बेमेतरा, सरगुजा दर्ज हुई है। एक जून से 10 जुलाई की स्थिति में प्रदेश में सामान्य वर्षा- 309.7 मिमी. एवं वास्तविक वर्षा-218.6 मिमी. दर्ज हुई है।

इधर मानसून की बेरुखी के चलते किसान सांसत् में हैं । बरसाती पानी के भरोसे खेती करने वाले किसान तो आसमान की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं पर जिन किसानों के पास स्वयं के सिंचाई साधन है वे विद्युत अवरोध की वजह से परेशान हैं । शाम ढले से देर रात तक अघोषित विद्युत अवरोध की वजह से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है । ऐसे किसानों की समस्या व आक्रोश को लेकर  किसान  नेता पारस नाथ साहू ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन आरंग के अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र शर्मा को सौंप विद्युत अवरोध बंद नहीं किये जाने पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने की चेतावनी दी है । इस पर ध्यानाकर्षण कराये जाने पर आरंग पहुंचे किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने भी साथ जाकर अनुविभागीय अधिकारी से किसानों के इस जायज मांग से विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अविलंब सूचित कर इस समस्या से निजात दिलाने का प्रबंध कराने का आग्रह किया है ।

पानी के अभाव में खेत में दरार, बेफ़िक्र है सरकार – अमित

सिंचाई के साधन का अभाव और पानी की कमी की वजह से छत्तीसगढ़ के विभिन्न ज़िलों से खेतों में दरार पड़ने की खबर आने से चिंता व्यक्त करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री मेरे पिताजी स्वर्गीय अजीत जोगी ने मात्र 3 साल से भी कम के अपने शासन काल में छोटे किसानों और सब्जी उत्पादक किसानों को सिंचाई समस्या का हल देने के लिए 20 हजार गांव में छोटी डबरिया बनवाई। उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन योजना चलाई जिससे धान के साथ दलहन तिलहन की पैदावार के साथ साथ किसानों की आमदनी बढ़ी। उन्होंने नहर का निर्माण शुरू किया एवं उसे नदी से जोड़ने की शुरुआत की। गांव में डबरियों में पानी होने से जलस्तर बरकरार रहता है।अमित जोगी ने कहा दो दशक बाद आज भी हमारे प्रदेश के किसानों को खेती के लिए बरसात के पानी का इंतजार करना पड़ रहा है जो चिंतनीय है। उस समय टेक्नोलॉजी की कमी और कम बजट जैसी तमाम परेशानियों के बावजूद भी उस तीन साल के विकास की रफ्तार बाकी की तीन सरकारें दो दशक बाद भी मेंटेन नहीं कर पाई। सरकार में हर साल बजट पेश किए जाने का प्रावधान होता है। आज की सरकारें अपने हर साल के बजट के प्रावधानों को पूरा करने की प्राथमिकता की बजाय 2047 में विकास होने का सपना दिखाकर जनता को झांसा देती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर