CRIME; बदमाशों ने मोबाइल कारोबारी को बंधक बनाकर जमकर पीटा और फिर वीडियो भी बनाया

रायपुर, राजधानी के बीच शहर में रविभवन से बुधवार रात 10 बजे मोबाइल कारोबारी का अपहरण कर तीन बदमाशों ने मारपीट की। कारोबारी को जबरदस्ती कार में बिठाकर वे मौदहापारा के धांदूबाड़ा ले गए। वहां बंधक बनाकर कारोबारी को पीटा। मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया। उसके बाद खाते में 25 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने के लिए दबाव बनाया।कारोबारी ने पैसा देने से मना किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। गोलबाजार थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इमरान उर्फ इम्मू, सद्दाम अहमद उर्फ सद्दाम अशरफी और सोहेल खान है।

जानकारी के अनुसार, उनके बीच ब्याज के पैसे को लेकर विवाद था। प्रार्थी निजामुद्दीन ने गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई इमरान ने पूर्व में लिए गए रुपये की लेन-देन की बात पर उसे रवि भवन के सामने सद्दाम अहमद की गाड़ी में बैठाकर मौदहापारा के धांदूबाड़ा में ले गए। वहां उसके साथ तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो बनाते हुए पीड़ित से कबूल कराया कि उसने उधारी ली है और उसे लौटाएगा। बदमाशों ने गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    PROTEST; सरागुजा में डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला, तनावपूर्ण स्थिति के बाद इलाका छावनी में तब्दील

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संंभाग के सूरजपुर जिले में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर में प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए भूमि सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र