ACTRESS; यूरोप में लूटपाट के बाद दिव्यांका और विवेक दहिया को मिली मदद, इंडियन एंबेसी ने की ‘घर वापसी’

नई दिल्ली,  पॉपुलर टेलीविजन अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति, एक्टर विवेक दहिया वेकेशन के दौरान बड़ी परेशानी में फंस गए। कपल ने हाल ही में एक कठिन परिस्थिति का सामना किया जब वे फ्लोरेंस, इटली में छुट्टियों बिता रहे थे। उनकी कार में चोरी हो गई और इसके साथ ही गाड़ी में रखे पासपोर्ट और ₹10 लाख नकद भी चोरी हो गए।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को इस घटना के बाद इंडियन एंबेसी (भारतीय दूतावास) से मदद मिली। भारतीय दूतावास ने तत्परता से उनकी सहायता की और उन्हें आपातकालीन प्रमाणपत्र (Emergency Certificates) जारी किए, जिससे वे अपने देश भारत वापस लौट सके।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी और इंडियन एंबेसी का दिल से शुक्रिया अदा किया। रविवार रात को दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इटली में इंडियन एंबेसी द्वारा जारी इमरजेंसी सर्टिफिकेट को हाथ में पकड़े हुए मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने कैप्शन में कहा, “जल्द ही भारत जा रहे हैं। हम आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए ‘आप’ को धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारी ‘घर वापसी’ को संभव बनाने के लिए इंडियन एंबेसी को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो खुद ब्राह्मण है और एक निर्देशक नीरज पांडे भी ब्राह्मण है,दोनों की जोड़ी ने एक…

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश