CG SET; छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 21 जुलाई को, एडमिट कार्ड जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2024 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किये गए हैं। आवेदनकर्ता तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2024 का आयोजन 21 जुलाई 2024 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्य के 8 जिला मुख्यालयों में होगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें की वे परीक्षा केंद्र पर समय से 1 घंटे पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्प लाइन नंबर 0771- 2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सीजी व्यापम की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड नंबर पर भी एडमिट कार्ड से संबंधित एक लिंक भेजा गया है। इस लिंक पर क्लिक करके भी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर “छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024(CGSET-2024) के प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPEB;बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को, आवेदन 27 अप्रैल तक

    रायपुर,  बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापमं द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी।…

    CGPSC,सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

     रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर