ENTERTAINMENT;छैय्या छैय्या गर्ल को फिर हुआ प्यार! अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं Malaika Arora?

 नई दिल्ली, मलाइका अरोड़ा भले ही 50 साल की हो गई हैं लेकिन उनके जलवे अभी भी कम नहीं हैं। वो अपनी कातिलाना अदाओं से आज भी किसी को अपना दीवाना बना सकती हैं। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस को स्पेन में वेकेशन मनाते देखा गया।

मलाइका ने शेयर की मिस्ट्री मैन की फोटो

मलाइका इस वेकेशन से कई बेहतरीन फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बिकिनी फोटोज के साथ फूड की भी तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि इन सभी फोटोज में मलाइका अरोड़ा ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहे हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चार फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसी कोलाज फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि मलाइका इसी मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस फोटो को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका फिर से किसी को डेट कर रही हैं।

अर्जुन कपूर से हो चुका है ब्रेकअप?

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें उस वक्त तेज हो गईं जब एक्टर ना तो उनके साथ न्यू ईयर पार्टी में दिखे और ना ही मलाइका अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आईं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों के एक करीबी ने बताया कि कपल ने सोच समझकर रिश्ता खत्म करने का मन बनाया। हालांकि अभी भी वो अच्छे दोस्त बने रहेंगे।बता दें कि अपने वेकेशन की वजह से मलाइका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    हिंदुस्तान में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म चलाने  के लिए एक अदद नायिका की जरूरत हमेशा से रही है।शुरुवाती दौर में तो पुरुष ही नायिका का रूप धरते थे। नायिकाओं …

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…