POLITICS; डिप्‍टी CM विजय शर्मा बोले-छत्‍तीसगढ़ में  तीन साल में खत्म हो जाएगा नक्सलवाद

0 डिप्‍टी सीएम का मत- नक्सलियों के साथ बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार, देशभर में लागू होना चाहिए यूसीसी रायपुर,प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संसाधन संपन्न राज्य में नक्सलवाद समस्या का समाधान तीन साल के भीतर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करना है। इस संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की सरकार आगे बढ़ रही है।

नई दिल्ली पहुंचे विजय शर्मा ने यहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रश्न पर कहा कि पूरे देश में यूसीसी लागू होना चाहिए। इसके साथ छत्तीसगढ़ में भी समान नागरिक संहिता लागू हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत की पक्षधर है और उनका लक्ष्य उन्हें मुख्यधारा में लाना है। विश्वास है कि नक्सलवाद का मुद्दा तीन साल में हल हो जाएगा। आप तीन साल में इंद्रावती के तट पर शांति से बैठ सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। शर्मा ने कहा कि बंदूक के बल पर नक्सलवाद को खत्म नहीं किया जा सकता। हम कई पहलुओं पर काम कर रहे हैं और व्यापक दृष्टिकोण अपना रहे हैं। हम नक्सलियों के साथ बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हैं। बातचीत होनी चाहिए। हम फोन पर या वीडियो कॉल के जरिए भी बात कर सकते हैं।

मैंने फीडबैक के लिए गूगल फार्म भी जारी किया है। राज्य सरकार राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाली विदेशी शक्तियों को पूरी तरह से उन्मूलन कर देगी।बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र में दो जवानों के शहीद होने पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने 19 जुलाई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER; आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारी हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) समेत 33 अधिकारियों का तबादला किया गया है।…

    SCHOOL; निर्बाध अध्ययन-अध्यापन के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति

    0 शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देशरायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’