ACTION;जल जीवन मिशन में लापरवाही,छह ईई, CMO सहित 11 अधिकारी सस्‍पेंड, चार को मिला नोटिस

0अफसरों को नोटिस के 15 दिन के भीतर जवाब देने की हिदायत

    रायपुर,  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना व निर्माण कार्यों में अनियमितता संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग ने 11 अधिकारियों को निलंबित किया है।इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के छह कार्यपालन अभियंता (ईई) हैं। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से निलंबित किए गए अधिकारियों में तीन अभियंता, एक लेखापाल व एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल है।

    जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने पर जगदलपुर के ईई जगदीश कुमार, बिलासपुर के ईई यूके राठिया, बैकुंठपुर के ईई चंद्रबदन सिंह, बेमेतरा के ईई आरके. धनंजय, अंबिकापुर के ईई एसपी मंडावी और सुकमा के ईई जेएल महला शामिल हैं।वहीं दुर्ग के ईई उत्कर्ष पाण्डेय, बालोद के ईई सुक्रांत साहू, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ईई एस.एस. पैकरा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ईई कमल कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी के 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर पंचायत घरघोड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुमित मेहता, अभियंता अजय प्रधान, प्रदीप पटेल, निखिल जोशी और लेखापाल जयानंद साहू को कार्य में लापरवाही के लिए निलंबित किया है।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BANKING; बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ

    भुवनेश्वर, ओडिशा के क्योंझर में गत सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक…

    SUICIDE; युवा जज अमन वर्मा जिंदगी की जंग हार गए !, पत्नी की धमकी और प्रताडना से त्रस्त जज ने की खुदकुशी

    नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली सफदरजंग एरिया से शनिवार को आई एक खबर ने सबका ध्यान खींचा। खबर थी, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) में सेक्रेटरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…