CHOUPAL;कलेक्टर के जन चौपाल पर लोगों का विश्वास नहीं,रायपुर में अवारा मवेशी तो महासमुंद में राजस्व से संबंधित 14 आवेदन मिले

रायपुर, प्रदेश के जिला कार्यालयों में आयोजित जन चौपाल में लोगों की उपस्थिति घटने लगी है। शिकायत के बाद समस्याओं का निराकरण नहीं होने से लोगों का विश्वास भी कम होता जा रहा है। इसलिये लोग अब सीएम के साप्ताहिक जनदर्शन की प्रतीक्षा करने लगे है। वैसे सीएम के दो जनदर्शन कर्यक्रम के बाद दो सप्ताह से स्थगित किये जा रहे है। विधानसभा के चलते इस हफ्ते भी सीएम जनदर्शन कार्यक्रम टलने के आसार दिखाई दे रहे है।

बहरहाल आज सोमवार को रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए तत्काल अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। राजातालाब निवासी अब्दुल सलिम ने आवारा मवेशी के विचरण करने की शिकायतें की। इस पर तत्काल कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए और तत्काल मवेशियों को हटाने को कहा। कैलाशपुरी निवासी प्रमोद देवांगन ने पेड़ कटवाने के लिए, बंजारी रोड निवासी नरेंद्र गिरेपुंजे ने उचित न्याय दिलाने, पंडरी निवासी चितरंजन ने अपराधिक घटना के संबंध में शिकायतें की।

महासमुंद कलेक्ट्रेट में आयोजित जन चौपाल में आज कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 14 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा। आज जन चौपाल में अवैध कब्जा हटाने, ऋण पुस्तिका प्रदान करने, खाता बंटवारा एवं नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्वीकृति सहित अन्य समस्याओं  को लेकर आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC;राजधानी 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी, शनिवार-रविवार को भी राजस्व वसूली

    0 मोर रायपुर एप से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध रायपुर, रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम को सम्पतिकर अदा नहीं कर रहे 100 बड़े…

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां