NAXALITE;नक्सली शहीदी सप्ताह 28 जुलाई से 3 अगस्त तक ,प्रशासन सतर्क,विस्फोटक के साथ 5 नक्सलियों को दबोचा

जगदलपुर, बस्तर में हर साल की तरह नक्सलियों ने अपने प्रभाव वाले इलाकों में शहीदी सप्ताह मनाने का एलान किया है। 28 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाले इस सप्ताह को लेकर बस्तर पुलिस भी अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस को शक है कि वह ऐसे इलाके जिन पर पुलिस की पहुंच के बाद उनका आधार खत्म हो गया था, वहां वे फिर से अपनी पैठ बनाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बस्तर संभाग के सभी जिलों के सभी थानों और चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

वहीं नक्सल अभियान से सबंधित सभी जिलों के एसपी ने लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाने की बात कही है। जिससे नक्सलियाें के इस सप्ताह के दाैरान नक्सल प्रभावित ईलाकाें में नक्सलवाद के दहशत काे कम किया जा सके।

टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक बरामद

इधर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों की टीम ने विस्फोटक के साथ 5 नक्सलियों को पकड़ा है। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल है।दरअसल जिला में माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत् आज डीआरजी बीजापुर और थाना गंगालूर व फरसेगढ़ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सुरक्षाबलों की टीम ने पुसनार व सागमेटा से 5 माओवादियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा है। माओवादियों के कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक, माओवादी पर्चे, इलेक्ट्रिक,फ्यूज वायर आदि जब्त किए गए।पकड़े गए माओवादी IED लगाने, मार्ग अवरूद्ध करने, पाम्पलेट बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों को थाना गंगालूर और फरसेगढ़ में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां