FLOOD;हीराकुद बांध से महानदी में छोड़ा गया पानी, कई जिलों में मंडराया बाढ़ का खतर, प्रशासन अलर्ट

संबलपुर, पिछले पांच दिनों के दौरान पश्चिम ओडिशा के संबलपुर, बरगढ़ और झारसुगुड़ा जिला समेत छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुई बारिश हुई थी। बारिश के कारण हीराकुद बांध का जलस्तर करीब 18 फुट तक बढ़ गया था। रविवार को यह पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। इसे लेकर महानदी के तट पर स्थित संबलपुर, सोनपुर, बऊद, अनुगुल, नयागढ़ और कटक जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

कितना था जलस्तर?

हीराकुद बांध नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार के पूर्वान्ह नौ बजे जब बांध का सात नंबर का गेट खोला गया था, तब बांध के जलभंडार का जलस्तर 617.47 फुट था।इस दौरान बांध के जलभंडार में प्रति सेकंड 2 लाख 94 हजार 856 घनफुट पानी प्रवेश कर रहा था। तब बांध के सात गेट से प्रति सेकेंड 1 लाख 45 हजार 717 घनफुट पानी महानदी में छोड़ा जा रहा था। जलभंडार के जलस्तर को नियंत्रित करने की खातिर दोपहर 12 बजे और सात गेट खोले जाने के बाद अपरान्ह दो बजे और छह गेट खोले गए। खबर लिखे जाने तक बांध के 20 गेट से महानदी में बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा था, जिससे महानदी लबालब भर गई है।

पूजा-अर्चना के बाद खोला गया गेट

रविवार के पूर्वान्ह के नौ बजे से अपरान्ह के दो बजे तक हीराकुद बांध परिसर में प्रचलित परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसके बाद बांध का गेट खोले जाने की प्रक्रिया शुरु हुई। इस अवसर पर, संबलपुर जिलाधीश अक्षय सुनील अग्रवाल, उत्तरांचल पुलिस आईजी हिमांशु लाल, संबलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामो, हीराकुद बांध के मुख्य अभियंता सुशील कुमार बेहेरा समेत अन्य अभियंता उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक भामो ने नारियल फोड़कर गेट खोलने की प्रक्रिया को शुरु किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार