FLIGHTS; जयपुर और रांची के लिए दिसंबर तक मिल सकती है नई हवाई सेवा,चौथा एयरोब्रिज जल्द

16 अगस्त से रायपुर से प्रयागराज एवं 23 सितंबर से रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान की मिली सौगात

    रायपुर, इस महीने 16 अगस्त से प्रयागराज व अगले महीने 23 सितंबर से रायपुर से हैदराबाद की उड़ान की सौगात मिलने के बाद इस वर्ष दिसंबर तक रायपुर से जयपुर व रांची उड़ान भी मिल सकती है। इसके लिए ट्रैवल्स संचालकों ने विमानन कंपनी को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में बताया गया है कि रायपुर से इन शहरों के लिए काफी ट्रैफिक मिलेगा और लगातार यात्रियों की मांग बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी भी इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने नई फ्लाइट देख रही है।

    ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि काफी समय से रायपुर से जयपुर उड़ान की मांग की जा रही है। विमानन कंपनी द्वारा तो शेड्यूल भी तय कर लिया गया है, लेकिन फ्लाइट न होने के कारण अभी तक यह उड़ान शुरू नहीं हो सकी है।व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि उन्होंने रायपुर से जयपुर, रायपुर से राजकोट, रायपुर से रांची उड़ान शुरू करने के लिए विमानन कंपनी को पत्र भी लिखा है। पिछले दिनों उनके संस्थान में ही विमानन कंपनी के प्रतिनिधि भी आए हुए थे, उस दौरान उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों के पास यह मांगे भी रखी।

    रायपुर विमानतल में चौथा एयरोब्रिज जल्द

    रायपुर विमानतल में जल्द ही चौथा एयरोब्रिज भी शुरू करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चौथा एयरोब्रिज शुरू करने का भी प्रस्ताव है।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात