NAXALITE; नक्सलियों ने उपसरपंच की गला रेतकर की हत्या,मचा हड़कंप, दहशत में ग्रामीण ने की खुदकुशी

जगदलपुर, बस्तर के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित नागाराम गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में उपसरपंच हेमला सुकला की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने दहशत में आत्महत्या कर ली। नक्सलियों की केरलापाल कमेटी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और पर्चे के माध्यम से मृतकों के साथ 18 अन्य लोगों को भी मौत की सजा सुनाई है। इस घटना से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार गठन के बाद बस्‍तर में नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी का नतीजा है कि सरकार गठन के नौ महीने के अंदर लगभग 150 नक्सली मारे गए हैं, लगभग 500 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 200 के आसपास नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों की जारी नक्‍सली उन्‍मूलन अभियान से नक्‍सली बौखलाए हुए हैं। इसी वजह से वे ऐसी कायराना घटनाओं को अंजाम देते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; डीएसपी के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में फंस गए , तीन लोगों पर अपराध दर्ज

    रायपुर, राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच…

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’