INSPECTION;संभागायुक्त एमडी कावरे ने जिला पंचायत में दी दबिश,अफसर-कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थिति के दिए निर्देश

रायपुर, संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। श्री कावरे ने जिला पंचायत के विभिन्न सेक्शन में पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली और रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कार्यालयीन समय में कार्यालय में रहे, यदि वे किसी कारणवश में अवकाश में रहते है तो वे आवेदन पत्र दें। साथ ही उपस्थिति के दौरान किसी आवश्यक कार्य से जाना भी पड़े तो इसकी सूचना प्रदान करें। दौरे में जाने पर पंजी में उसका उल्लेख करें।

श्री कावरे ने कहा कि हम सब लोकसेवक हैं हमारा काम जनहित में काम करना है। इसलिए जो भी शासकीय योजना  संचालित हो रही है उसका क्रियान्वयन करें। ऑफिस में सभी कागजात, फाइलें सुव्यवस्थित रखें और साफ-सफाई बनाए रखें। उनके साथ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिकृष्ण जोशी उपस्थित थे।

कावरे ने किया जन समस्या निवारण कॉल सेंटर का अवलोकन

 संभागायुक्त महादेव कॉवरे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर का जायजा लिया।उन्होंने रायपुर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से लोगों की शिकायतों का जल्द निराकरण हो रहा है। बडी बात यह है कि लोगों को अब शिकायत करने के लिए विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड रहा है। उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।  इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बताया कि जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 4 में 24 घंटे संचालित रहता है। आम जनता के लिए 4 मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां पर आने वाली शिकायतों को उनके संबंधित विभाग में दिया जाता है। साथ ही समस्या निराकृत होने के बाद कॉल सेंटर को जानकारी देनी होती है। जिसके बाद कॉल सेंटर के लोग संबंधित से समस्या निराकरण की जानकारी लेते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी